मुंगेर, अक्टूबर 2 -- Munger News: मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सवालों को लेकर भाकपा-माले के आह्वान पर भाकपा(माले)की ओर से शुक्रवार को प्रतिवाद मार्च निकाला गया। मार्च मुंगेर रेलवे स्टेशन से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए किला परिसर स्थित शहीद स्मारक पहुंचा। मार्च के दौरान प्रदर्शनकारी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो के नारे लगा रहे थे। यह भी पढ़ें- मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग प्रदर्शनों का नेतृत्व प्रतिवाद मार्च का नेतृत्व माले के कामरेड अशोक कुमार, माले नेता दिलीप कुमार, समाजसेवी फर्रह शकेब, अविनाश शर्मा तथा इंकलाबी नौजवान सभा के कामरेड सुमित ने किया। शहीद स्मारक पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कामरेड अशोक कुमार ने कहा कि देश में लोकतंत्र की...