मुंगेर, जुलाई 2 -- Munger News: असरगंज, निज संवाददाता। 30 जुलाई से शुरू हो रहे विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता राजकुमार ने बुधवार को कच्ची कांवरिया पथ का निरीक्षण किया। उन्होंने कंमराय मोड़ से कुमरसार तक भ्रमण कर विद्युत व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को श्रावणी मेला शुरू होने से पहले सभी आवश्यक कार्य हर हाल में पूरा करने का सख्त निर्देश दिया।

कांवरियों की समस्याएं निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता ने कांवरिया पथ के किनारे लगे सभी ट्रांसफार्मरों की घेराबंदी, हाईटेंशन तारों में गार्ड वायर लगाने तथा पार्किंग स्थलों और प्रमुख चौक-चौराहों पर विद्युत लाइनों की मरम्मत कराने का निर्देश दिया। साथ ही हाईटेंशन तारों से सटी पेड़ों की झुकी शाखाओं की छंटाई कराकर कांवरियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने प...