मुंगेर, अगस्त 30 -- Munger News: मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर शनिवार को मुंगेर विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश पर विश्वविद्यालय की क्रीड़ा परिषद एवं आरडी एंड डीजे कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का थीम 'खेलेगा भारत, जीतेगा भारत' रहा। कार्यक्रम का आयोजन आरडी एंड डीजे कॉलेज के आर्ट एंड कॉमर्स ब्लॉक स्थित कमरा संख्या-2 में दो सत्रों में किया गया। प्रथम सत्र में कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. घनश्याम राय ने किया। मौके पर क्रीड़ा सचिव डॉ. संजय मांझी, कार्यक्रम समन्वयक मुनींद्र कुमार सिंह, कॉलेज क्रीड़ा सचिव डॉ. शुभम कुमार सहित कई शिक्षक मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Chapra News: जेपीयू म...