मुंगेर, अक्टूबर 14 -- Munger News: ​मुंगेर, निज संवाददाता। मुंगेर वासियों के लिए एक बड़ी राहतभरी खबर है। अब जन्मजात पैर मुड़ने की समस्या (क्लब फुट) से पीड़ित बच्चों को इलाज के लिए पटना या भागलपुर की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। सदर अस्पताल में राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत क्लब फुट बीमारी का इलाज आधिकारिक तौर पर आरंभ कर दिया गया है। बुधवार को मॉडल अस्पताल के ऑपरेशन कक्ष में हड्डी विशेषज्ञ डॉ. निरंजन कुमार ने क्लब फुट से पीड़ित चार बच्चों का सफल उपचार किया। इस दौरान डॉक्टरों ने बच्चों के मुड़े हुए पैरों को सीधा कर उनमें प्लास्टर किया। इलाज पाने वाले बच्चों में संग्रामपुर प्रखंड के झिकुली निवासी संजीव कुमार के 1 वर्षीय पुत्र कृष्णा कुमार, अमन कुमार के 3 वर्षीय पुत्र रितिक कुमार, धरहरा निवासी रविंद्र कुमार की 8 माह की पुत्री बेबी कुमारी ...