मुंगेर, अक्टूबर 22 -- Munger News: मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मुंगेर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को रेल जन संवाद एवं विशेष स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। जमालपुर डीजल शेड के सीनियर डीएमई पीके दास के नेतृत्व में अभियान के दौरान प्लेटफॉर्म और स्टेशन परिसर की साफ-सफाई की गई। साथ ही यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए स्टेशन को साफ-सुथरा रखने का संदेश दिया गया। इस विशेष अभियान में स्टेशन प्रबंधक राजीव कुमार,रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ लायंस क्लब के सदस्य, आरपीएफ और जीआरपी के जवान, टोटो-ऑटो चालक, यात्री और आम लोगों ने भाग लिया। भागलपुर-जयनगर एक्सप्रेस के यात्रियों से लिया गया फीडबैक:डीजल शेड के सीनियर डीएमई पीके दास ने जन संवाद कार्यक्रम के तहत भागलपुर-जयनगर एक्सप्रेस के यात्रियों से बातचीत कर रेलवे की व्यवस्था, सुरक...