मुंगेर, अक्टूबर 21 -- Munger News: ​मुंगेर, निज संवाददाता। जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026-27 के आयोजन की तिथि में अपरिहार्य कारणों से बदलाव किया गया है। अब यह आयोजन 24 अक्टूबर के बजाय 28 अक्टूबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। जिला कला संस्कृति पदाधिकारी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार युवा उत्सव का आयोजन 24 अक्टूबर को सुबह 10:00 बजे से किला क्षेत्र स्थित प्रेक्षागृह (ऑडिटोरियम एंड आर्ट गैलरी) में होना था। अपरिहार्य कारणों से तिथि को विस्तारित करते हुए अब 28 अक्टूबर को पूर्वाह्न 10:00 बजे से इसी स्थल पर कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: युवा उत्सव में भागीदारी के लिए रजिस्ट्रेशन के चार दिन शेष, सिर्फ 12 ने अबतक कराया निबंधन ​विधाओं में भी हुआ संशोधनःइसके साथ ही ...