Munger News: मुंगेर में शांति और सौहार्द के साथ म मनेगी काली पूजा, दीपावली और छठ: शांति समिति की बैठक में बनी रूपरेखा
मुंगेर, अक्टूबर 28 -- Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता।आगामी काली पूजा, दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ को जिले में शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भक्तिमय वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को संग्रहालय सभागार में जिला प्रशासन की ओर से शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी निखिल धनराज ने की। इस दौरान पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, साफ-सफाई, विद्युत आपूर्ति और अन्य बुनियादी तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने हाल ही में संपन्न हुए दुर्गा पूजा और प्रतिमा विसर्जन के दौरान जिला प्रशासन, पुलिस महकमा और शांति समिति के सदस्यों द्वारा दिए गए सराहनीय योगदान के लिए सभी को बधाई दी। उन्होंने विश्वास जताया कि इसी आपसी समन्वय और सहयोग के साथ आगामी दीपोत्सव और छठ महापर्व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.