मुंगेर, सितम्बर 12 -- Munger News: ​मुंगेर, निज संवाददाता। आपात स्थिति और हादसों के दौरान असमय होने वाली मौतों को रोकने के लिए भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी (मुंगेर शाखा) ने एक सराहनीय पहल की है। शहर के नामचीन डॉक्टरों के सहयोग से आम लोगों के लिए 'फर्स्ट एड' (प्राथमिक उपचार) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आगाज किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं, महिलाओं, स्वयंसेवकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को किसी भी इमरजेंसी से निपटने के लिए सक्षम बनाना है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को दुर्घटना के वक्त खून का बहाव रोकने, जलने, हड्डी टूटने (फ्रैक्चर), बेहोशी तथा सांस से जुड़ी गंभीर समस्याओं में फौरन राहत देने का व्यावहारिक अभ्यास कराया जा रहा है। इसके साथ ही कार्डिएक अरेस्ट जैसी स्थिति में जान बचाने वाली बेहद महत्वपूर्ण तकनीक सीपीआर का प्रैक्टिकल ट्रेनिंग भ...