Munger News: मुंगेर में रास्ते और कुर्सी पर बैठने को लेकर मारपीट
मुंगेर, अक्टूबर 22 -- Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता।जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में गुरुवार की सुबह मामूली बात ने विकराल रूप ले लिया। रास्ते और कुर्सी पर बैठने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुआ, जिसमें ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चले। इस हिंसक झड़प में महिलाओं समेत दोनों पक्षों के नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। हिंसक झड़प में एक पक्ष से वसंत कुमार पासवान, उज्ज्वल कुमार पासवान, रीता देवी, गगन कुमार, काजल कुमारी और भारती कुमारी घायल हुई हैं। वहीं, दूसरे पक्ष से विपुल कुमार सिंह, मुकुल कुमार सिंह और मोनू कुमार सिंह को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
विवाद को लेकर दोनों पक्षों के अल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.