मुंगेर, अगस्त 17 -- Munger News: ​मुंगेर, निज संवाददाता। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित लाल दरवाजा इलाके से तीन वर्षीय मासूम के बहुचर्चित अपहरण कांड में मुंगेर पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मामले की मुख्य सूत्रधार और बिचौलिया संगीता देवी (पति- अनिल यादव, निवासी नौलखा) को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। गहन पूछताछ के बाद आरोपी महिला को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इसके साथ ही इस अंतरराज्यीय किडनैपिंग रैकेट में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर सात हो गई है, जबकि एक नाबालिग पूर्व में ही निरुद्ध की जा चुकी है। ​ यह भी पढ़ें- मुंगेर अपहरण कांड में बिचौलिया संगीता गिरफ्तारकपूरथला से मुंगेर तक ऐसे जुड़ा जालसाजी का ताना-बानाः कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने घटनाक्रम का खुलासा करते हुए बताया कि पंजाब के जालंधर ...