मुंगेर, सितम्बर 30 -- Munger News: ​मुंगेर, निज संवाददाता। जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर निजी स्कूल प्रबंधन और वाहन चालक किस कदर बेपरवाह हैं, इसकी बानगी रोजाना सड़कों पर देखने को मिल रही है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में मासूम नौनिहालों की जान को जोखिम में डालकर स्कूल वैन और मैजिक वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चों को भेड़-बकरियों की तरह ठूंस-ठूंस कर ढोया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि इस गंभीर लापरवाही पर न तो जिला परिवहन विभाग की नजर पड़ रही है और न ही ट्रैफिक पुलिस कोई कार्रवाई करती दिख रही है।

डिक्की और पायदान पर भी बैठाए जा रहे बच्चेः हिन्दुस्तान की पड़ताल में सामने आया है कि 7 से 8 सीटों वाले मारुति वैन में 20 से 25 मासूम बच्चों को लाद दिया जाता है। बच्चे जैसे-तैसे सीटों पर और पीछे डिक्की में भारी बैग टांगे हुए बैठ...