मुंगेर, अगस्त 1 -- Munger News: ​मुंगेर, निज संवाददाता। चेहल्लुम के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने और नीलाम-पत्र वादों के त्वरित निष्पादन को लेकर शनिवार को प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा की अध्यक्षता में आयोजित इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक में डीआईजी, जिलाधिकारी, एसएसपी, एसपी और नीलाम-पत्र पदाधिकारी शामिल हुए। ​संवेदनशील स्थलों पर रहेगी पैनी नजर: ​बैठक के दौरान आयुक्त ने चेहल्लुम पर शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि, त्योहार के दौरान डीजे के संचालन पर पूरी तरह रोक रहेगी। सभी संवेदनशील और अतिसंवेदनशील स्थानों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की तैनाती के साथ संयुक्तादेश जारी किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Ara News: चेहल्लुम:...