Munger News: मुंगेर में आयुष्मान कार्ड धारकों को बड़ी राहत: अब रक्षादीप अस्पताल में भी मिलेगा मुफ्त इलाज
मुंगेर, अगस्त 7 -- Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता। आयुष्मान भारत योजना के तहत मुंगेर के मरीजों को बेहतर और मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है। शहर के बड़ी बाजार स्थित रक्षादीप अस्पताल (संचालक: डॉ. संजीव कुमार) को भी अब आयुष्मान भारत योजना के तहत सूचीबद्ध कर लिया गया है। इस नए अस्पताल के जुड़ने से अब जिले में आयुष्मान योजना से जुड़े निजी अस्पतालों की कुल संख्या बढ़कर 6 हो गई है। आयुष्मान भारत योजना की जिला नोडल पदाधिकारी ज्योति कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि रक्षादीप अस्पताल को जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी और ऑर्थोपेडिक्स (हड्डी रोग) विभाग के तहत सूचीबद्ध किया गया है। अब आयुष्मान कार्डधारी मरीज इन गंभीर बीमारियों का इलाज इस अस्पताल में बिल्कुल मुफ्त करा सकेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.