मुंगेर, सितम्बर 28 -- Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता। मुंगेर में अवैध सिगरेट सिंडिकेट के खिलाफ मुफस्सिल थाना पुलिस ने शनिवार देर शाम एक बड़ी और रणनीतिक सफलता हासिल की है। बांक मोड़ के समीप पुलिस की गुप्त घेराबंदी के दौरान तस्करी के लिए भागलपुर भेजी जा रही अवैध सिगरेट की एक बड़ी खेप को बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से ही एक मैजिक वाहन को जब्त करते हुए उसके चालक को रंगेहाथ धर दबोचा। पकड़े गए चालक की पहचान शिवकुंड छर्रापट्टी निवासी राजू कुमार उर्फ रणबीर के रूप में हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...