मुंगेर, सितम्बर 23 -- Munger News: ​मुंगेर, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुंगेर जिले में संचालित विभिन्न विकास एवं जनोपयोगी योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि, विकसित बिहार की परिकल्पना तभी साकार होगी, जब बिहार का प्रत्येक जिला विकास की गति में निरंतर आगे बढ़ेगा। उन्होंने अधिकारियों को सभी योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर और गुणवत्ता के साथ पूरा करने का कड़ा निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- सोलर लाभार्थियों को मिली अतिरिक्त वित्तीय सहायता प्रवर्तन की समीक्षा यातायात को सुगम बनाने पर जोरः बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन परियोजना की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आगामी 25 स...