मुंगेर, सितम्बर 4 -- Munger News: ​मुंगेर, निज संवाददाता। जिले की पहचान और औद्योगिक रीढ़ मानी जाने वाली बंदूक फैक्ट्रियों के दिन जल्द बहुरेंगे। बंदूक फैक्ट्री प्रॉपराइटरों की लंबित समस्याओं और उनके संचालन में आ रही व्यावहारिक दिक्कतों को लेकर गुरुवार को समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी निखिल धनराज की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में प्रॉपराइटरों ने अपनी-अपनी मांगें और चुनौतियां अधिकारियों के समक्ष रखीं।

बैठक की गतिविधियाँ ​बैठक के दौरान बंदूक निर्माताओं ने कच्चा माल, भू-अर्जन, लाइसेंस प्रक्रिया और विभिन्न विभागों से जुड़े एनओसी जैसे कई अहम मुद्दों पर जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया। मामलों को गंभीरता से सुनते हुए जिलाधिकारी ने ऑन-द-स्पॉट संबंधित विभागीय अधिकारियों को बिंदुवार जांच कर नियमान...