मुंगेर, अक्टूबर 6 -- Munger News: मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर प्रेक्षागृह में सोमवार को आईटीसी मिशन सुनहरा कल की ओर से कार्यान्वयन सहयोगी हैंड इन हैंड इंडिया के सहयोग से सफाई एवं कचरा संग्रहण कर्मियों के लिए सुरक्षा एवं सम्मान के साथ क्षमता निर्माण प्रशिक्षण, स्वास्थ्य जांच और सरकारी योजना लिंकेज शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डीएम निखिल धनराज, विशिष्ट अतिथि मेयर कुमकुम देवी एवं नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता, आईटीसी के महाप्रबंधक अतुल पहाड़िया, वरिष्ठ कॉरपोरेट अफेयर्स अधिकारी वाईपी सिंह और कार्यक्रम प्रबंधक असगर अली ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रशिक्षण में कर्मियों को कचरे का स्रोत पर पृथक्करण, गीले-सूखे कचरे का अलग-अलग प्रबंधन, घरेलू खतरनाक कचरे की पहचान, सुरक्षित संग्रहण एवं परिवहन तथा ठोस कचरा प्रब...