मुंगेर, जुलाई 2 -- Munger News: मुंगेर। बिहार लोकल बॉडीज एम्प्लाइज फेडरेशन महासंघ के बैनर तले मुंगेर नगर निगम के कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारी संघ के महामंत्री ब्रह्मदेव महतो ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो आगामी 30 तारीख से सभी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। ​कर्मचारी संघ ने स्थानीय और राज्य स्तर पर अपनी मांगों को रेखांकित किया है। स्थानीय स्तर पर प्रमुख मांगों में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का स्थायीकरण, सातवें वेतनमान को लागू करना, अनुकंपा के आधार पर बहाली और अंतर वेतन (एरियर) का भुगतान शामिल है।​महामंत्री ब्रह्मदेव महतो ने बताया, "हमारी स्थानीय स्तर पर चार सूत्रीय मांगें हैं और राज्य स्तर पर तीन सूत्रीय मांगें हैं, जिसमें एनजीओ प्रथा को हटाकर दैनिक मजदूर...