मुंगेर, जुलाई 12 -- Munger News: मुंगेर, एक संवाददाता। रविंद्र प्रसाद सिंह मुंगेर जिला फुटबॉल लीग के तहत शनिवार को मय पीर पहाड़ मैदान पर टाउन क्लब और होमगार्ड के बीच मुकाबला खेला गया। मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि मय फुटबॉल क्लब के पूर्व सचिव रघुवीर मंडल एवं सदानंद चौधरी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। पहले हाफ में दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया और लंबे पास के सहारे गोल करने के कई प्रयास किए, लेकिन कोई भी टीम सफलता हासिल नहीं कर सकी। कई मौके क्रॉसबार से टकराए तो कई शॉट गोलपोस्ट के बाहर निकल गए, जिससे मध्यांतर तक मुकाबला गोलरहित बराबरी पर रहा।

दूसरे हाफ की रणनीति वहीं, दूसरे हाफ में मुंगेर टाउन क्लब ने छोटे-छोटे पासों की रणनीति अपनाई, जिसका लाभ टीम को मिला। 49वें मिनट में जर्सी नंबर-6 दीपक हेंब्रम ने पहला गोल कर टीम को बढ़त दिलाई।...