मुंगेर, जुलाई 2 -- Munger News: मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर जिला फुटबॉल लीग के तहत बुधवार को बीएनपी-9, जमालपुर मैदान में खेले गए रोमांचक मुकाबले में चक दे फुटबॉल क्लब और सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल क्लब के बीच मैच 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुआ। मुकाबले में दोनों टीमों ने शानदार खेल और बेहतरीन तालमेल का प्रदर्शन किया।चक दे फुटबॉल क्लब की ओर से छोटे-छोटे पास के जरिए लगातार आक्रमण किए गए। टीम में कई राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी शामिल थे, जिनका तालमेल दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहा। वहीं, पहली बार जिला लीग में उतरी सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल क्लब की टीम ने अपने जुनून, लंबी पासिंग, मजबूत डिफेंस और गोलकीपिंग से सभी को प्रभावित किया। पहले हाफ के 25वें मिनट में चक दे के ललित कुमार ने शानदार गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद सर्वश्रेष्ठ क्लब ने पलटवार करते हुए कमलेश...