मुंगेर, जुलाई 21 -- Munger News: ​मुंगेर, निज संवाददाता। मुंगेर आयोजना क्षेत्र के जीआईएस आधारित मास्टर प्लान को जल्द धरातल पर उतारने की कवायद तेज हो गई है। सोमवार को मुंगेर संग्रहालय सभागार में प्रमंडलीय आयुक्त-सह-अध्यक्ष जिला आयोजना क्षेत्र प्राधिकरण प्रेम सिंह मीणा की अध्यक्षता में हितधारकों के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। ​बैठक में पीपीटी के माध्यम से मास्टर प्लान के उद्देश्यों व प्रस्तावों का खाका प्रस्तुत किया गया। इस दौरान शहर के सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। जिनमें मुख्य रूप से रेलवे कनेक्टिविटी, सड़क अवसंरचना और यातायात सुविधाएं, जलापूर्ति, सीवेज लाइन, बिजली आपूर्ति और बैंकिंग और स्वास्थ्य, शिक्षा, औद्योगिक क्षेत्र, कृषि, पर्यटन व नए प्रोजेक्ट्स शामिल किए गए। यह भी पढ़ें- Munger News: पड़तालः सड़कों प...