Munger News: मिर्ची तालाब में धोबी घाट निर्माण की मांग, आंदोलन की चेतावनी
मुंगेर, अगस्त 1 -- Munger News: मुंगेर निज प्रतिनिधि। अखिल भारतीय धोबी महासंघ, नगर इकाई मुंगेर ने महापौर को पत्र लिखकर मिर्ची तालाब में जल-जीवन-हरियाली योजना के तहत धोबी घाट निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्य शीघ्र शुरू कराने की मांग की है। महासंघ ने कहा कि 15.05.2023 की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर धोबी घाट निर्माण को मंजूरी दी गई थी। इसके लिए सरकार से कुल 1 करोड़ 49 लाख 89 हजार 406 रुपये की राशि नगर निगम को प्राप्त हो चुकी है और ठेकेदार के माध्यम से कार्य भी शुरू कराया गया था। लेकिन संघ के अध्यक्ष व अन्य सदस्यों ने स्थल निरीक्षण में पाया कि डीपीआर के अनुसार मुख्य धोबी घाट निर्माण पर कोई पहल नहीं हो रही है। इससे धोबी समाज में निराशा है। महासंघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्य शुरू नहीं हुआ तो स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर धरना और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.