मुंगेर, अगस्त 26 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। मंगलवार को नगर के पुरानी चौक के समीप मारवाड़ी टोला में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक बंद घर से तेज दुर्गंध आने की सूचना पर पहुंची हवेली खड़गपुर पुलिस ने कमरे से 52 वर्षीय युवक का सड़ा-गला शव बरामद किया। मृतक की पहचान स्व. सत्यनारायण बाजोरिया के पुत्र कुंज बिहारी बाजोरिया के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से कुंज बिहारी का घर बंद था। मंगलवार को घर से दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना थानाध्यक्ष राजेश कुमार को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घर का दरवाजा खुलवाने के लिए मृतक के भाई मुरारी बाजोरिया और समीप रहने वाले रिश्तेदार सुरेश बाजोरिया को बुलाया। काफी मशक्कत के बाद दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर कुंज ...