Munger News: मानसून की विदाई के साथ बदला मौसम का मिजाज
मुंगेर, अक्टूबर 1 -- Munger News: मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर से मानसून की विदाई के साथ ही मौसम के मिजाज में बदलाव दिखने लगा है। दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण मौसम में अस्थिरता बनी हुई है। मौसम के इस बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। तापमान में लगातार हो रहे परिवर्तन के कारण सर्दी, खांसी और वायरल संक्रमण जैसी मौसमी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है। गुरुवार को जिले में न्यूनतम तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन भर हल्की दक्षिणी-पश्चिमी हवा चलती रही। दिन में गर्मी और रात में अपेक्षाकृत राहत के बीच तापमान में अंतर बना हुआ है。
मौसम विभाग की भविष्यवाणी मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार फिलहाल जिले में वर्षा की कोई संभावना नहीं है। शुक्रवार को भी तापमान में विशे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.