Munger News: मानव शृंखला बनाकर दिया तिरंगे के सम्मान का संदेश
मुंगेर, अगस्त 11 -- Munger News: धरहरा, एक संवाददाता। मध्य विद्यालय इटवा में सोमवार को हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक गुरुदेव कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नरेंद्र कुमार पटेल रहे। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने मानव शृंखला बनाकर राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया। इसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अर्चना कुमारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मुख्य अतिथि नरेंद्र कुमार पटेल ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से गूंजा विद्यालय परिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.