मुंगेर, सितम्बर 17 -- Munger News: धरहरा, एक संवाददाता। मानगढ़-सिंघिया मार्ग पर करीब तीन फीट पानी अब भी बह रहा है। मंगलवार को इसी मार्ग पर रील्स बनाने के दौरान 16 वर्षीय छात्र आयुष कुमार पानी में डूब गया था। हादसे के बाद भी मार्ग पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने से ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, बाहाचौकी, शिवकुंड और हेमजापुर पंचायत के लोगों का प्रखंड मुख्यालय से रोजाना आना-जाना लगा रहता है। इनमें बड़ी संख्या में सब्जी विक्रेता भी शामिल हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से सब्जी लेकर वे धरहरा बाजार पहुंचते हैं और बिक्री के बाद शाम में घर लौटते हैं। कई विक्रेताओं को अंधेरा होने के बाद ठेला लेकर इसी पानी से होकर गुजरना पड़ता है। ऐसे में सड़क पर बह रहे पानी की गहराई और तेज धार के कारण हादसे का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने ...