मुंगेर, अगस्त 30 -- Munger News: धरहरा, एक संवाददाता। धरहरा प्रखंड की माताडीह पंचायत में ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से एक सितंबर को सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी रश्मि भारती ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं संबंधित कर्मियों को पत्र जारी कर निर्धारित समय पर शिविर में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। बीडीओ ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान करना तथा उन्हें सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सहायता करना है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पूर्णिया : एक सितंबर को सहयोग शिविर, दो-दो पंचायतों में सुनवाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...