मुंगेर, अक्टूबर 21 -- Munger News: मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र के अवसर पर शहर के विभिन्न मंदिरों में बुधवार को मां दुर्गा का खोइछा भरने के लिए महिला श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर खोइछा भरा और परिवार की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। सुबह से ही बड़ी दुर्गा मंदिर, छोटी दुर्गा मंदिर सहित अन्य पूजा केंद्रों पर महिलाओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। सादीपुर स्थित बड़ी दुर्गा के दर्श,पूजन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें दोपहर बाद तक लगी रही। छोटी दुर्गा, बेकापुर सहित विभिन्न पूजा केन्द्रों पर माता को दसवीं खोइछा भरने के लिए महिला श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। शक्तिपीठ चंडिका स्थान में भी मां के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। यहां सुबह से ह...