मुंगेर, अक्टूबर 7 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि।ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र के नयागांव वार्ड संख्या 6 में मंगलवार की देर रात एक युवक ने फांसी लगाने की कोशिश की। हालांकि परिजनों और आसपास के लोगों की तत्परता से समय रहते उसकी जान बचा ली गई। आनन-फानन में युवक को जमालपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है। प्रत्यक्षदर्शियों व परिजनों ने बताया कि नयागांव निवासी दिवंगत रघु प्रसाद साह का पुत्र आकाश कुमार को उसकी मां ने किसी बात को लेकर घर में डांट-फटकार लगाई थी। इसके बाद आकाश अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद परिजनों को उसके फांसी लगाने की आशंका हुई। उन्होंने कमरे का दरवाजा खोलने का प्रयास किया। इसी बीच सामाजिक कार्यकर्ता वशिष्ठ कुमार को भी घटना की सूचना दी...