Munger News: मांगें नहीं माने जाने पर राजस्व कर्मियों ने बांधी काली पट्टी
मुंगेर, जुलाई 12 -- Munger News: मुंगेर, निप्र। अपनी लंबित मांगों को लेकर शनिवार को जिले के राजस्व कर्मियों ने विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधकर काम किया। कर्मियों का कहना है कि 30 जून की समय सीमा बीत जाने के बाद भी सरकार द्वारा उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। राजस्व कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मियों ने कार्यालय आकर काली पट्टी बांधकर दैनिक कार्यों का निष्पादन किया। संघ के नेताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, आंदोलन जारी रहेगा। राजस्व कर्मचारी राजीव कुमार ने बताया कि, हमारी मुख्य मांगों में पदोन्नति, वेतन विसंगति दूर करना और पुरानी पेंशन बहाली शामिल है। यह भी पढ़ें- राजस्व कर्मियों ने काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध संघ ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे चरणबद्ध आंदोलन को और तेज करेंगे।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.