मुंगेर, अगस्त 29 -- Munger News: ​मुंगेर, निज संवाददाता। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर शुक्रवार को पुलिस लाइन परिसर में स्नेह और विश्वास का अनूठा संगम देखने को मिला। दूर-दराज से आकर कर्तव्य पथ पर डटीं महिला सिपाहियों ने एसपी सैयद इमरान मसूद और सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. हर्षवर्धन की कलाई पर राखी बांधी। बहनों ने अधिकारियों के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। ​ इस मौके पर एसपी सैयद इमरान मसूद ने महिला सिपाहियों को उपहार देकर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि महिला जवान न सिर्फ पुलिस विभाग में अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रही हैं, बल्कि समाज की सुरक्षा में भी अहम भूमिका में हैं। यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन: बहनों ने भाई की कलाई पर बांधा प्यार का बंधन एसपी ने जवानों के समर्पण की सराहना करते हुए पुलिस परिवार में आपसी भाईचारे और सहयो...