Munger News: महिला फुटबॉल टूर्नामेंट में दार्जिलिंग ने उत्तर प्रदेश को 5-0 से हराया
मुंगेर, सितम्बर 11 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। इलेवन स्टार एथलेटिक्स जमालपुर की ओर से स्थानीय जेएसए मैदान में चल रहे नौ दिवसीय छठे अजय कुमार सिंह बच्चन मेमोरियल महिला फुटबॉल टूर्नामेंट के अंतिम लीग मुकाबले में गुरुवार को दार्जिलिंग की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश को 5-0 से करारी शिकस्त दी। एक तरफा मुकाबले में दार्जिलिंग की खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और लगातार गोल कर मैच पर पकड़ बनाए रखी।
खेल का विवरण मैच का पहला गोल दार्जिलिंग की जर्सी नंबर 13 मरियम खातून ने खेल के 16वें मिनट में किया। इसके बाद जर्सी नंबर 8 कविता सोरेन ने 37वें और 45वें मिनट में लगातार दो गोल दागकर टीम की बढ़त 3-0 कर दी। खेल के 57वें मिनट में मरियम खातून ने अपना दूसरा और टीम का चौथा गोल किया। वहीं मुकाबले के अंतिम चरण में जर्सी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.