मुंगेर, अक्टूबर 25 -- Munger News: तारापुर,निज संवाददाता। तारापुर थानाक्षेत्र के पियारपुर गांव में मारपीट कर एक महिला को घायल करने और उसके जेवर छीनने का मामला सामने आया है। इस संबंध में जयनंदन सिंह की पत्नी बेबी देवी ने अपने पड़ोसी राजन कुमार,सोनू कुमार पिता गोरेलाल पासवान, गीता देवी पति गोरेलाल पासवान के खिलाफ तारापुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाना में दिए आवेदन के अनुसार, शनिवार की शाम बेबी देवी किराये पर जेनरेटर लेकर आ रही थीं। इसी दौरान आरोपितों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। पीड़िता का आरोप है कि राजन कुमार ने साइकिल से उन्हें धक्का मार दिया। इसके बाद आरोपित उनके घर पहुंचकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर राजन कुमार ने उनके सिर पर लाठी से प्रहार कर दिया,जिससे उनका सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। पीड़िता ने यह भ...