मुंगेर, अक्टूबर 18 -- Munger News: मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। महाष्टमी पर रविवार को मां दुर्गा की पूजा के लिए शहर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही शहर के बड़ी दुर्गा सहित विभिन्न पूजा केंद्रों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। मां के दर्शन, पूजन और डलिया चढ़ाने के लिए महिला श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। मंदिरों में गूंजते दुर्गा सप्तशती के मंत्र माता के जयकारों से पूरा शहर भक्तिमय हो उठा। महाष्टमी के अवसर पर श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की पूजा कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। शहर के सादीपुर स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं की सबसे अधिक भीड़ उमड़ी। सुबह से शाम तक मंदिर में डलिया चढ़ाने और मां के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रही। सड़क तक भक्तों की कतारें पहुंच गईं। भीड़ का आलम यह था कि कई श...