मुंगेर, अक्टूबर 26 -- Munger News: मुंगेर, एक संवाददाता। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सोमवार को मध्य विद्यालय गुलजार पोखर में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को अपराह्न तीन बजे शिव कुमार रूगटा ने पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में आलिया ने प्रथम, जोया ने द्वितीय और राजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में महर्षि वाल्मीकि के जीवन और उनके योगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ लेखन प्रतिभा को प्रोत्साहित करना था। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: कांटी में महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनाई यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया : फारबिसगंज: धूमधाम से म...