Munger News: मशरूम उत्पादन से किसानों की बढ़ेगी आमदनी
मुंगेर, अक्टूबर 8 -- Munger News: मुंगेर, निज प्रतिनिधि। मशरूम उत्पादन को बढ़ावा देने और किसानों की आमदनी बढ़ाने के उद्देश्य से गुरुवार को संयुक्त कृषि भवन, सफियाबाद में मशरूम उत्पादन, प्रसंस्करण एवं विपणन पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा), मुंगेर की ओर से आयोजित प्रशिक्षण का उद्घाटन जिला कृषि पदाधिकारी सुष्मिता सिंह, कृषि वैज्ञानिक बीडी सिंह एवं उपनिदेशक आत्मा ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। प्रशिक्षण आठ से 10 अक्टूबर तक चलेगा। इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी सुष्मिता सिंह ने कहा कि मशरूम उत्पादन कम लागत और कम जगह में शुरू किया जा सकता है। इससे किसान खेती के साथ अतिरिक्त आमदनी प्राप्त कर सकते हैं। जिले में मशरूम उत्पादन की संभावनाओं को देखते हुए किसानों को वैज्ञानिक एवं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.