Munger News: मरीज की मौत पर सदर अस्पताल में भारी बवाल, 12 घंटे ठप रही इमरजेंसी सेवा
मुंगेर, अगस्त 13 -- Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता। मॉडल सदर अस्पताल में मंगलवार की रात इलाज के दौरान एक युवक की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आक्रोशित परिजनों ने इमरजेंसी वार्ड में जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की कोशिश की। इस हंगामे के कारण मंगलवार रात 10 बजे से बुधवार सुबह 10 बजे तक, पूरे 12 घंटे सदर अस्पताल की इमरजेंसी सेवा पूरी तरह ठप रही। इलाज न मिलने से दर्जनों गंभीर मरीज बिना उपचार के ही वापस लौटने को मजबूर हो गए। यही नहीं, बुधवार सुबह की ओपीडी सेवा भी इस विवाद की भेंट चढ़ गई और पूरी तरह बाधित रही। मरीज को गलत प्लेटलेट्स चढाने का आरोपः मृतक सीताकुंड कल्याणक निवासी नीरज कुमार (29 वर्ष) था। मृतक की पत्नी नेहा कुमारी ने रोते-बिलखते हुए बताया कि उनके पति मंगलवार स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.