मुंगेर, सितम्बर 30 -- Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता। सिविल सर्जन डॉ. राजू ने मंगलवार को जिले में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों और राज्य सरकार द्वारा प्राप्त राशि के उपयोग को लेकर एक ऑनलाइन समीक्षा बैठक की। बैठक में सिविल सर्जन ने सदर अस्पताल सहित सभी प्रखंडों के स्वास्थ्य केंद्रों में प्रतिदिन भर्ती होने वाले मरीजों का शतप्रतिशत इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ रिकॉर्ड (ईएचआर) अनिवार्य रूप से तैयार कराने का कड़ा निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि ईएचआर निर्माण में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह भी पढ़ें- लक्षित लाभार्थियों तक समय पर जांच व उपचार की सुविधा पहुंचाएं: डीएमउपयोगिता प्रमाण पत्र एक सप्ताह में जमा करने का आदेशः समीक्षा के दौरान सिविल सर्जन ने सरकार से वेतन, मानदेय और विभिन्न सरकारी योजनाओं क...