Munger News: मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 25 अक्टूबर और 1 नवंबर को लगेगा विशेष कैंप
मुंगेर, अक्टूबर 23 -- Munger News: धरहरा, एक संवाददाता। धरहरा प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों पर 25 अक्टूबर और 1 नवंबर को विशेष कैंप लगाया जाएगा। कैंप में मतदाता सूची से छूटे लोगों और पहली बार मतदाता बनने के योग्य युवाओं का नाम जोड़ने के लिए आवेदन लिए जाएंगे। इसको लेकर सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ रश्मि भारती ने सभी मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारियों (बीएलओ) को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। बीडीओ रश्मि भारती ने बताया कि दोनों निर्धारित तिथियों पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक सभी बीएलओ को अपने-अपने मतदान केंद्रों पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहना होगा। इस दौरान पात्र आवेदकों से प्रपत्र-6 प्राप्त कर उसका सही तरीके से संधारण किया जाएगा, ताकि योग्य मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करने की प्रक्रिया पूरी की जा सके। यह भी पढ़ें- Banda News: आज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.