मुंगेर, अगस्त 23 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि।सफियासराय थानाक्षेत्र के पेट्रोल पंप पुरवारी टोला के समीप एक मजदूर से चाकू का भय दिखाकर मोबाइल और नकदी छीनने का मामला सामने आया है। घटना 18 अगस्त की शाम की बताई जा रही है। हसनगंज निवासी तापेश्वर साव के पुत्र तनिक साह ने थाना में दिए आवेदन में बताया कि, वह मजदूरी करता है। 18 अगस्त की शाम ई-रिक्शा से टाइल्स लेकर जा रहा था। इसी दौरान पेट्रोल पंप पुरवारी टोला के समीप मोटरसाइकिल सवार तीन नकाबपोशों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि, बदमाशों ने चाकू का भय दिखाकर उसके पास से मोबाइल फोन और पॉकेट में मौजूद 4600 रुपये जबरन छीन लिए और मौके से फरार हो गए। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: जादोपुर के विशुनपुर कोहार टोला में चाकू के बल पर फाइनेंस कर्मी से बदमाशों ने रुपए लूटे घटना के बाद पीड़ित ने सफियासराय था...