मुंगेर, अगस्त 2 -- Munger News: तारापुर। अंचल भवन स्थित सभागार में शनिवार को आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े 15 मामलों की सुनवाई हुई। अंचलाधिकारी संतोष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में आठ मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। महापुर में सरकारी नाला विवाद आपसी सहमति से सुलझा, जबकि प्यारपुर में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण हटाने पर दोनों पक्ष राजी हो गए। सात मामलों में पक्षों के बीच सहमति नहीं बनने अथवा एक पक्ष की अनुपस्थिति के कारण सुनवाई पूरी नहीं हो सकी। अंचलाधिकारी ने संबंधित पक्षों को अगली तिथि पर भूमि संबंधी सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Purnia News: जनता दरबार में आठ मामलों का निष्पादन यह भी पढ़ें- Begusarai News: जनता दरबार में भूमि विवाद के 14 मामलों की सुनवा...