मुंगेर, जुलाई 10 -- Munger News: टेटियाबंबर, एक संवाददाता। गंगटा थाना पुलिस ने भीमबांध जंगल में अवैध शराब निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अभियान के दौरान भारी मात्रा में जावा महुआ और देशी महुआ शराब बरामद की गई। इस दौरान पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया और चार अवैध शराब भट्टियों को ध्वस्त किया गया। गंगटा थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जंगल में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मौके पर 7,645 किलोग्राम सड़ा-गला जावा महुआ नष्ट किया गया। साथ ही 510 लीटर देशी महुआ शराब, एक मोटरसाइकिल, तीन साइकिल और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले चार उपकरण सहित अन्य सामान बरामद हुआ। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: भीमबांध जंगल में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 7,645 किलो जावा महुआ नष्ट, पांच गिरफ्तार इस मामले में नरेश कोड...