मुंगेर, नवम्बर 18 -- Munger News: ​मुंगेर, निज संवाददाता। आपसी कहासुनी और भाई-बहन के बीच उपजे मामूली विवाद ने बुधवार को एक खौफनाक रूप ले लिया। गुस्से में आकर एक युवती ने अपने ही ऊपर केरोसिन तेल छिड़ककर आग लगा ली, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। नया रामनगर थाना क्षेत्र के नयागांव दुर्गा स्थान निवासी शेखर यादव की 22 वर्षीय पुत्री जूही कुमारी का बुधवार को किसी बात को लेकर अपने भाई से विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर जूही ने अपने शरीर पर केरोसिन तेल उड़ेलकर आग लगा ली। जब तक परिवार के लोग कुछ समझ पाते और आग बुझाने का प्रयास करते, तब तक लपटों ने उसके शरीर के बड़े हिस्से को अपने आगोश में ले लिया।​घटना के बाद परिजनों द्वारा आनन-फानन में झुलसी हुई युवती को इलाज के लिए सदर अस्पताल, मुंगेर लाया...