मुंगेर, सितम्बर 2 -- Munger News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। भगायी गयी 17 वर्षीया नाबालिग लड़की मंगलवार को बरामद कर ली गयी। मुफस्सिल पुलिस ने लड़की को बरामद करने के बाद उसे मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। बताया जाता है कि लड़की मुफस्सिल थाना क्षेत्र में स्थित एक स्कूल की छात्रा थी। 29 अगस्त को वह स्कूल के लिए गयी थी पर वापस घर नहीं लौटी। काफी खोजबीन करने पर लड़की के पिता को जानकारी मिली कि नगर थाना क्षेत्र के मवेशी अस्पताल भंडारीडीह निवासी अमित कुमार सिन्हा उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। इसके बाद लड़की के पिता के शिकायत पर मुफस्सिल थाना में एक मामला दर्ज किया गया था। प्राथमिकी के बाद पुलिस भगायी गयी लड़की की तलाश में जुटी हुई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...