मुंगेर, अगस्त 27 -- Munger News: ​मुंगेर, निज संवाददाता।बीते मंगलवार से भगत सिंह चौक के समीप 13 सूत्री मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता कृष्णा मंडल की हालत बिगड़ने की खबर है। अनशन के चौथे दिन आज बुधवार को उनकी तबियत अचानक खराब हो गई, जिसके बाद सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मो. फैजउद्दीन ने मौके पर पहुंच कर उनके स्वास्थ्य की जांच की। कृष्णा मंडल लव-जिहाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अल्पसंख्यक छात्रावास को बंद कराने, धर्म परिवर्तन पर रोक लगाने और अन्य 13 सूत्री मांगों को लेकर 25 अगस्त से अनशन पर हैं। लंबे समय से भूखे रहने के कारण आज उनकी शारीरिक स्थिति नाजुक हो गई। ​सदर अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि अनशन के कारण उनके शरीर में पानी और कमजोरी की समस्या हो सकती है। डॉक्टर ने उन्हें ग्लूकोज और आवश्यक दवाएं दीं और आरा...