Munger News: भंडारे में तीन हजार से अधिक श्रद्धालुओं किया प्रसाद ग्रहण
मुंगेर, सितम्बर 1 -- Munger News: असरगंज, निज संवाददाता। असरगंज मुख्य बाजार स्थित ग्राम देवता बाबा हाथीनाथ मंदिर में चल रहे 11 दिवसीय वार्षिक पूजा महोत्सव के अवसर पर फ्रेंड्स क्लब असरगंज द्वारा बस स्टैंड परिसर में भंडारा का आयोजन किया जा रहा है। क्लब द्वारा यह भंडारा बीते 28 अगस्त वार्षिक पूजनोत्सव प्रारंभ से आयोजित किया जा रहा है,जो 8 सितम्बर मंगलवार तक चलेगा। सोमवार को भंडारे में तीन हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मान्यता है कि असरगंज के ग्राम देवता बाबा हाथीनाथ के वार्षिकोत्सव पर आयोजित इस भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। क्लब के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष वार्षिक पूजा के अवसर पर सामाजिक सहयोग से भंडारे का आयोजन 11 वर्षों से किया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य आपसी भाईचारा और सेवा भाव क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.