मुंगेर, नवम्बर 22 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता।शनिवार की देर रात नगर के ब्लॉक कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में अज्ञात चोरों ने मंदिर के सामान की चोरी कर ली। मामले को लेकर मंदिर के पुजारी उमेश मंडल ने हवेली खड़गपुर थाना में लिखित आवेदन देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार, रविवार की सुबह करीब सात बजे जब पुजारी उमेश मंडल रोजाना की तरह मंदिर पहुंचे तो देखा कि मंदिर से कई सामान गायब हैं। इनमें शिवलिंग पर स्थापित नाग महाराज, लोटकी, आरती की थाली, बिजली का तार, घंटा सहित अन्य पूजा सामग्री शामिल हैं। लगभग 20 हजार रुपये के सामानों की चोरी की गई। मिली जानकारी देते हुए मंदिर के पुजारी उमेश मंडल, शुभम कुमार एवं मनोज मिश्रा ने बताया कि इस मंदिर में पूर्व में भी कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। घटना के संबंध में हवेली खड़गपु...