मुंगेर, अक्टूबर 14 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। नगर के मारवाड़ी टोला स्थित ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की हवेली खड़गपुर शाखा में राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी रानी दीदी के आगमन पर संस्था की ओर से अभिनंदन कार्यक्रम के तहत उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। ब्रह्माकुमारी संस्था की संचालक बीके स्नेहा दीदी के संयोजन में आयोजित सम्मान समारोह में राजयोगिनी रानी दीदी को भाव के साथ सम्मानित किया गया। राजयोगिनी रानी दीदी ने विधिवत रूप से केंद्र का शुभारंभ किया और उन्होंने इस केंद्र से जुड़े सदस्यों के प्रति आभार जताया। उनके आगमन से केंद्र के सदस्यों में उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम में आध्यात्मिक विचारों और राजयोग के महत्व पर भी चर्चा की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...