मुंगेर, अक्टूबर 13 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। त्योहारों के दौरान ट्रेनों में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध सीआईबी जमालपुर ने मंगलवार को जमालपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई की। सीआईबी की टीम ने ट्रेन संख्या 15658 ब्रह्मपुत्र मेल में लावारिस हालत में रखे ट्रॉली बैग से 20 किलो 250 ग्राम गांजा जैसा पदार्थ बरामद किया। इसकी अनुमानित कीमत 10 लाख 12 हजार 250 रुपये बताई गई है। इस बावत आरपीएफ इंस्पेक्टर सुजीत कुमार यादव ने बताया कि दोपहर करीब 1:40 बजे ब्रह्मपुत्र मेल जमालपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर पहुंची थी। इसी दौरान ट्रेन के ए-2 कोच में बर्थ नंबर 41 पर कामाख्या से किऊल तक यात्रा कर रहे यात्री सुमित दिवाकर ने अपनी सीट के नीचे लावारिस ट्रॉली बैग रखे होने की सूचना दी। यात्रियों से पूछताछ के बावजूद बैग पर किसी ने अपना दावा...