मुंगेर, अगस्त 28 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। गुरुवार को नगर के झील पथ स्थित एससीकेएस सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के छोटे-छोटे भैया-बहनों ने आकर्षक बोल बम की झांकी निकालकर नगरवासियों में धार्मिक भाव जागृत किया। कांवरियों की वेशभूषा में विद्यालय से निकली बच्चों की मनोरम झांकी और बोल बम के धार्मिक जयघोष से पूरा वातावरण शिवभक्ति में निमग्न नजर आया। बांका के निरीक्षक ब्रह्मदेव प्रसाद और प्रधानाचार्य अजय कुमार ने झंडी दिखाकर झांकी को रवाना किया। आचार्य निरंजन और मेनका झा के नेतृत्व में निकली कांवर यात्रा भगवान शिव के मंदिर पहुंची, जहां बच्चों ने विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद नगर के अंबेडकर चौक और सब्जी बाजार होते हुए नगर भ्रमण कर वापस विद्यालय लौटा जहां विद्यालय के आचार्य-दीदी ने बच्चों का जोरदार स्वागत किया। यह भी पढ़ें- Hazar...